छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री भुपेश व आबकारी मंत्री लखमा का पुतला।

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर भाजपा शहर मंडल नारायणपुर के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवहन पर नगर के जयस्तंभ चौक मे छत्तीसगढ़ मे हुए 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की।इस दौरान शहर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभूनाथ देवांगन ने मीडिया को जारी बयान मे कहा की छतीसगढ़ के भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के द्वारा 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रदेश मे लगातार भुपेश सरकार भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित कर रही ये बात प्रदेश की जनता से छिपी नही है आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव मे इस भ्रष्टाचार रूपी कांग्रेस सरकार की बिदाई तय है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रतन दुबे, भाजपा नेताओं बृजमोहन देवांगन,मरण शील,संजय तिवारी,पंकज जैन, सुदीप झा, जैकी कश्यप, मनोज चालकी, राजेंद्र प्रजापति, अशोक कर्मकार, अख्तर अली, धनजय बघेल, बिटटू अंगीरा,मुकेश देवांगन, आशिष मित्रा,टीपू राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button