IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News रेड क्रास सोसायटी द्वारा वृद्धाश्रम हारम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा । रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा के द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर एवं चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम हारम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा वृद्ध महिलाओं को फल का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा की ओर से संस्था को किचन सेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सचिव डॉ. संजय बसाक, संयुक्त संचालक बस्तर डॉक्टर बीआर पुजारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस मंडल, खंड चिकित्सा अधिकारी गीदम डॉ गौतम कुमार, जिला संगठन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा दंतेवाड़ा श्री अंकित सिंह, बीपीएम जेम्स बेक मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button