IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News बहन के हत्यारों को खोज नही पाई लेमरू पुलिस , भाई ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर की हत्यारों पर कार्यवाही करने की मांग

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

उदयपुर विकासखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव तहसील व जिला कोरबा की रहने वाली आवेदक का छोटी बहन मृतिका शीलो बाई पति मंगल सिंह उम्र 45 वर्ष जाति कंवर का पास के ही नदी में पानी पर तैरता हुआ मिला था लाश, हत्या की आशंका किए जाने के पश्चात भी लेमरू पुलिस नहीं कर पाई हत्यारों की खोज, भाई ने लगाया पुलिस अधीक्षक से हत्यारों पर कार्यवाही करने की गुहार, मामला लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां मिली जानकारी अनुसार मृतिका के बड़े भाई आनंद राम के द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल को उसकी छोटी बहन शीलो भाई का लाश गांव के ही बुढार नदी में पानी पर तैरते हुए दिखाई दी तथा उसके शरीर पर पत्थर बंधा हुआ था इन कारणों से परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई गई तथा हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की वही मिली जानकारी अनुसार बुढार नदी में मृतिका की तैरती हुई लाश को नदी से निकालने के बाद मृतिका के पति लेमरू थाना जाकर सूचना दिया तो वही पुलिस दूसरे दिन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को परिजनों को सौंप दिया गया देवर देवरानी से टोनही कहने के बात को लेकर के हुआ था विवाद

मृतिका के भाई ने बताया कि मुझे प्राप्त जानकारी अनुसार 28 मार्च को वह घर से निकल गई थी तथा 28 मार्च को ही उनके पति के द्वारा खोजबीन किए जाने के पश्चात लेमरू पुलिस थाना को गुमने की जानकारी मृतिका के पति के द्वारा दिया गया था वही बताया गया कि मृतिका का गुम होने के दो-तीन दिन पूर्व उनकी देवर देवरानी से टोनही कहने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिस पर उसी शाम को गांव में बैठक कराई गई थी बैठक में गांव के सरपंच पंच गण एवं गांव के अन्य सदस्य उपस्थित थे उक्त बैठक में कोई भी सार्थक निर्णय नहीं हो पाया था वही सुबह पता चला कि मृतिका घर में नहीं है दिनांक 28 मार्च 2023 के बाद 1 अप्रैल 2023 को मृतिका शीलो बाई का लाश गांव के नदी में ही दिखाई दिया, वही मृतिका के भाई के द्वारा बताया गया कि गांव के लोगों में चर्चा चल रहा है गांव के ही लोग शिलो बाई को जान से मार कर शरीर में पत्थर बांधकर नदी में फेंका गया है लाश को देखने से हत्यात्मक घटना घटित होना प्रतीत हो रहा है वही उनके भाई के द्वारा बताया गया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है इन सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच करने हेतु कोरबा जिला के जिला पुलिस अधीक्षक को मृतिका के भाई के द्वारा ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button