राजस्थानराज्य

Rajasthan News सवाई माधोपुर राज्य सरकार द्वारा चौबीस अप्रैल से लगाए जा रहे राहत केम्पों में अब मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में गाय के साथ साथ अब भेस को भी शामिल कर लिया गया है।

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर राज्य सरकार द्वारा चौबीस अप्रैल से लगाए जा रहे राहत केम्पों में अब मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में गाय के साथ साथ अब भेस को भी शामिल कर लिया गया है। जिसमे अब पशुपालक अधिकतम दो दुधारू पशुओं का निःशुल्क बीमा करवा सकता है। जिस पर पशु पालकों को प्रति पशु चालीस हजार रुपये का बीमा सरकार की ओर से देय होगा। पूर्व में इस योजना में केवल गाय को ही योग्य माना गया था। लेकिन पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़ ने भेस को भी कामधेनु पशु बीमा योजना शामिल करने का आदेश जारी किया है। जिससे अब जिन लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था वे अब पुनः शिविर में उपस्थित होंकर अपने दुधारु भेस का भी बीमा करवा सकते है महंगाई राहत कैम्प में इस प्रकार की कुल दश योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।सभी अपना रजिस्ट्रेशन तीस जून तक करवा सकते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button