ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य
Madhya Pradesh News नेमावर थाने पहुंचे राठौर समाज जन ने सौंपा ज्ञापन छीपाबड़ पुलिस पर लगाया निष्क्रियता का आरोप।

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर में बड़ी संख्या में राठौर समाज ने एकत्रित होकर नेमावर थाने पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा राठौर समाज जनों ने छीपाबड़ पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। राठौर समाज का आरोप है कि खिड़कियां के छीपाबड़ थाना क्षेत्र का मामला आज से 4 दिन पूर्व शांतिलाल राठौर की बाइक की टक्कर से उस समय मौत हो गई थी ।जब वह मंदिर से वापस घर लौट रहे थे।
छीपाबड़ पुलिस ने 4 दिन बीत जाने के बाद भी ना तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ना ही आरोपी की पहचान की समाज जनों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम नेमावर पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Subscribe to my channel