
रिपोर्टर सुमित कुमार बांदीकुई राजस्थान
आज दिनांक 8 मई 2023 को अग्रवाल समाज भवन बांदीकुई परिसर में संचालित सात दिवसीय स्काउट/गाइड यूनिट लीडर बेसिक कोर्स में अवलोकन के लिए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल जी, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सुयश जी लोढा एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त दामोदर प्रसाद जी शर्मा पधारे। शिविर संचालक कुलदीप शर्मा ने शिविर प्रतिवेदन के माध्यम से बताया कि शिविर में 53 स्काउट एवं 36 गाइड संभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सभी संभागियों को संबोधित करते हुए श्री दामोदर प्रसाद जी शर्मा ASOC ने स्काउट क्या है, विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। सुयश जी लोढ़ा SOC ने स्काउट अनुभवों को बताते हुए स्काउटिंग के प्रभावी संचालन के तरीके बताए। बन्नालाल जी STC ने प्रशिक्षण की बारीकियों को समझाते हुए प्रगतिशील प्रशिक्षण के सोपानों के बारे में जानकारी प्रदान की। सीओ इन्दु तंवर एवं सीओ प्रदीप सिंह जी के द्वारा सभी अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया गया। शिविर संचालिका श्रीमती परमेश्वरी जी के द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। सभी के द्वारा बालिका आदर्श विद्या मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर परिण्डा अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर सचिव गोवर्धन लाल गुप्ता, सीताराम जांगिड़, सुरेश शर्मा, कृष्णावतार खंडेलवाल, गिर्राज जी सैनी, मुकेश कुमार शर्मा, सुश्री उषा जी जोशी, गुलाब जी मीणा, उषा जी पारीक, सरोज जी शर्मा, कश्मीरी बाई मीना, उर्मिला जी शर्मा सहित स्काउट गाइड संभागी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel