राजस्थानराज्य

Rajasthan News सरकारी खरीद को लेकर भारतीय किसान संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान

खाजूवाला में आज भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष खेमाराम जाट की अध्यक्षता में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बताया गया की खाजूवाला में अबकी बार अत्यधिक पाले के प्रकोप से सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है जिस वजह से सरसों का दाना कमजोर रह गया है जिस कारण बाजार में 1200 से 1500 सो रुपए का फर्क है इन दामो को सही किया जाए इसकी खरीद सरकारी खरीद केंद्र पर शुरू की गई है मगर वहां पर सरसों की खरीद तो की जा रही है मगर वेयरहाउस उस सरसो को रखने के लिए आनाकानी कर रहा है उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप लिखित में बताया गया है कि इस वेयरहाउस को निर्देष जारी कर उन्हें तुरंत किसानों की तुली हुई फसल को रखने के निर्देश दिए जाए और किसान से 25 क्विंटल सरसों खरीद की जा रही है उसे बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति के हिसाब से की जाए ज्ञापन सौंपने के लिए काफी किसान एकत्रित हुए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button