राजस्थानराज्य

Rajasthan News खाजूवाला में मां करणी की 26 वें प्रतिष्ठा महोत्सव पर किया गया पोस्टर विमोचन

रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान

खाजूवाला में मां करणी की 26 वीं प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित जागरण एवं हवन का पोस्टर विमोचन किया गया
दाता हुकुम पुष्प बाईसा ने बताया की मां करणी धाम 8 बी एल डी (तहसील पुगल जिला बीकानेर) स्थापना का 26 वां वर्ष है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 मई 2023 को मां करणी की प्रतिष्ठा महोत्सव एवं मां नागणेची की प्रथम प्रतिष्ठा महोत्सव जागरण एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार मुरली एंड पार्टी पार्टी बोदीवाला पिथा पंजाब एवं अमृत राजस्थानी एंड पार्टी हरासर चूरू के द्वारा मां की स्तुति गान भजनों के द्वारा किया जाएगा, साथ ही सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी 24 मई 2023 को सुबह 9 बजे हवन का कार्यक्रम रहेगा 23 मई को जागरण में क्षेत्र से श्रद्धालुओं के आने के लिए खाजूवाला, दंतोर, आनंदगढ़, पुगल, जैसलमेर, बीकानेर, सरदारशहर, से बसों की व्यवस्था भी रहेगी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button