
रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमूं। शहर की रावण गेट, सुभाष सर्किल से तेजाजी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त सड़क का नवीनीकरण पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने शुरू करवाया। पूर्व विधायक सैनी ने विधानसभा क्षेत्र में पहले भी विकास करवाया है और आगे भी विकास कराते रहेंगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे परंतु मैं देता-देता नहीं थकूंगा। गहलोत सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कुछ भाजपा विधायक गहलोत सरकार के विकास कार्यों व सड़कों स्वीकृति को अपनी अनुशंसा बता रहे हैं। वह विकास कार्य गहलोत सरकार द्वारा किए जा रहे हैं ना कि विधायक कोष से। चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कहां की मैं सदैव नगरपालिका के विकास कार्यों के तत्पर रहूंगा। नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आएगी। नगरपालिका में कांग्रेस सरकार के राज में विकास हुआ है। भाजपा राज में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि फिरोज नागोरी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता रामसिंह राजोरिया, नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता लोकेश सैनी, पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता रामावतार यादव, नगरपालिका एसआई जय किशन सैनी मौजूद रहे।


Subscribe to my channel