IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News चांदनी बिहारपुर में आम आदमी पार्टी का खुला कार्यालय, कार्यालय में लगी नये कार्यकर्ताओं की भीड़। 

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत आने वाले दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में आम आदमी पार्टी की संगठन अब मजबूत होने लगी है। सैकड़ों में लोगों ने आम आदमी पार्टी में लगातार जुड़ते जा रहे हैं। बिहार पुर चांदनी के ओडगी मेन रोड पासल चौक पर आज आम आदमी पार्टी की ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार काशी एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी का बैठक के दौरान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिस दौरान लगभग 40 से 50 लोगों की भीड़ के साथ नए कार्यकर्ताओं का जोइनिंग भी कराया गया। बिहारपुर चांदनी आज भी पिछड़ी क्षेत्र मानी जाती है और बीजेपी और कांग्रेस बारी बारी से अपने सत्ता में रहकर कार्य कर चुकी है परंतु लोगों तक संपूर्ण विकास की धारा अभी तक नहीं पहुंच पाई है। जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल, व सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान रामायण सिंह, रामानंद लहरें, प्रवेश गुर्जर, शिव भजन सिंह, सुरेश सिंह, सुरेश पांडे, अशोक यादव, दिलेश्वर जायसवाल, सत्येंद्र कुमार साहू, जगबीर सिंह, देव प्रसाद सिंह, कमलेश जायसवाल, संत कुमार पांडे, संजय कुमार, चंद्रिका बैस, विक्रम पांडे, प्रयास गुर्जर, राजेंद्र सिंह ,रामसनेश जायसवाल, राम कुमार जायसवाल, पवन कुमार, दिवस गुर्जर, सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button