जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News कश्मीर में बादल फटने, बिजली गिरने की घटनाओं में दंपति समेत चार की मौत

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर, छह मई कश्मीर घाटी में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने और बिजली गिरने की घटनाओं में एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के बुजबाग इलाके में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें हिलाल अहमद हांजी (25) और उसकी पत्नी रोजिया जान (25) नाम के दो लोगों की मौत हो गई। अलग से, अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मुजपथरी इलाके में एक ऊंचाई वाले घास के मैदान में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुस समद चोपन की पत्नी ताज बेगम और गुरवैत कलां के गुलाम मोहम्मद चोपन के दामाद मोहम्मद सुल्तान चोपन के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button