IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

Chhattisgarh News यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, अवैध रूप से नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलाते पाए गए वाहनों पर किया गया कारवाही

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाया गये 27, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 17 एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलाते पाया गया 13 वाहनों पर किया गया कार्यवाही

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 80 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 27100 रूपये समन शुल्क लिया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 80 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 27 वाहन के चालकों से 8100 रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 17 वाहन के चालकों से 5100 रुपए, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 13 वाहन के चालको से 3900 रुपए, वाहन का हेड लाइट आधा काला नहीं पाए गए 10 वाहन के चालकों से 3000 रुपए, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 07 वाहन के चालक से 2100 रुपए, बिना सीट बेल्ट लगाया वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन के चालकों से 500 रुपए, बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन के चालक से 500 रुपए, वाहन का बीमा नहीं कराए वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन के चालक से 3000 एवं अन्य धाराओं के तहत 03 वाहन के चालकों से 900 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी नहीं चलाने समझाईश दी जा रही है

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button