Uttar Pradesh News : सैदूपूर बाजार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बने चन्दन सेठ,महामंत्री रोहित मौर्या और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता बने -: जिला रिपोर्टर
जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.
सैदूपूर बाजार- चन्दौली दिनांक 12 अगस्त को सैदूपूर व्यापार मण्डल का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच(श्यामा पुरुषोत्तम लान) में सम्पन्न हुआ अध्यक्ष,महामंत्री और कोषाध्यक्ष के तीन पदों पर चुनाव हुआ और कोषाध्यक्ष के पद पर एक प्रत्याशी किशन जायसवाल का पर्चा निरस्त हो जाने के कारण दूसरे एक मात्र प्रत्याशी धर्मेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। सैदूपूर बाजार में कुल 408 व्यापारी मतदाता थे जिन्होंने व्यापार मण्डल की सदस्यता ले रखी थी चुनाव में टोटल 387 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया अध्यक्ष पद पर चन्दन सेठ 149 मत से विजयी हुये इनको टोटल 264 मत मिले विपक्षी मनोज गुप्ता को 115 मत मिले 8 मत निरस्त हुये महामन्त्री पद पर रोहित मौर्या 102 मत से विजयी हुये इनको 238 मत प्राप्त हुआ और विपक्षी रोहित केशरी उर्फ विक्की को 136 मत प्राप्त हुये 13 मत निरस्त हुये थे। मुख्य चुनाव अधिकारी चन्द्रेश्वर जायसवाल ने सभी विजयी प्रत्याशीयो को मौके पर ही प्रमाण पत्र भी दिया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने सैदूपूर बाजार के नव निर्वाचित व्यापार मण्डल के तीनो पदाधिकारियों अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप सभी पदाधिकारी मिलकर बाजार में व्यापारियों की समस्याओ का समाधान करवाने का कार्य करे और व्यापारी हितो के लिये निरन्तर संघर्ष करने का कार्य करे जिलाध्यक्ष ने चुनाव में लगे हुये व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों का और शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिये सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुये पुलिस प्रशासन को अपनी तरफ से धन्यवाद दिया और अपनी शुभकामनाएं देते हुये सैदूपूर बाजार के सभी व्यापारियों को और चुनाव कार्यक्रम व्यवस्था में लगे सभी लोगो को भी अपनी शुभकामनाएं दी। पिछले दस दिनों से बाजार में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष,महामन्त्री और कोषाध्यक्ष के चुनाव को लेकर व्यापारियों में बहुत काफी उत्सुकता बनी रही महिला व्यापारी वोटरों ने भी चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया।
चुनाव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- अशोक केशरी,राकेश मोदनवाल,महमूद आलम,मनोहर केशरी,आलोक जायसवाल,मोहन सेठ,लक्ष्मण वर्मा,नन्दू पासवान, राजकुमार मोदनवाल,कुन्दन चौहान,हनुमान चौरसिया,राजेश मोदनवाल,अवधेश मोदनवाल,लकी जायसवाल,शमशेर चौहान उपस्थित थे


Subscribe to my channel