महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News तेज बारिश से गोलीबार चौक के पास गिरा घर; मलबे के निचे चार दबे, एक की मौत

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

नागपुर: उपराजधानी में बेमौसम बारिश जारी है। हवा और तेज बारिश के कारण पेड़ो और घरों का गिरना जारी है। मंगलवार दोपहर को शहर में तेज बारिश हुई। इस दौरान तहसील थाना अंतर्गत टिमकी रंभाजी रोड इलाके में एक घर का छज्जा गिरने का मामला सामने आया। मलबे के निचे चार लोग दब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अशोक येरपुड़े (50) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी, मृतक मजदुर था। वह अपने दो मामा के साथ वहां रहता था। कुछ महीने पहले ही उसकी माँ की मौत हुई थी। रोजाना की तरह मंगलवार को भी मृतक अपना काम ख़तम कर घर आराम करने पहुंच। दोपहर जैसे ही बारिश शुरू हुई। कच्चा घर होने के कारण छत गिर गई। जिसमें दबने से अशोक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पंहुचा और बचाव कार्य शरू कर दिया। मलबे के निचे से उसे बाहर निकला और इलाज के लिए मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेमौसम बारिश से अब तक पांच की गई जान जब से शहर में उपराजधानी में बेमौसम बारिश शुरू हुई है, तब से अब तक घर गिरने और उसके निचे दबने से पांच लोगों की जान जा चुके है। पिछले महीने मंगलवारी में घर के ऊपर पेड़ गिर गया था, जिसमें दबकर माँ-बेटे की मौत हो गई थी। वहीं इसके बाद बेसा में भी दिवार के निचे आने के कारण पत्नी-पति की जान जा चुकी है। वहीं आज छत गिरने से व्यक्ति की जान चली गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button