IC News and Media House Private Limited


पंजाब

पंजाब भंगाला की समस्याए सुन एस.डी.एम ने दिए हल करने के निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारी हुए हाजिर

मुकेरिया दसंबर सूखविंदर मेहरा पंजाब

पंजाब सरकार के हुकमो से गांवों की समस्याओं को हल के उद्देश्य से एस. डी.एम मुकेरियां कमलजीत सिंह कस्बा भंगाला में एक आम दरबार लगाया जिसमें विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी हाजिर हुए। बैठक में हाजिर लोगो ने एस. डी. एम साहिब को अपनी समस्याए बताई इस समय ग्राम पंचायत भंगाला के सरपंच सुरेन्द्र सिक्का ने गांव की समस्याएं बताते हुए कहा कि कस्बे में वाटर सप्लाई की समस्या चल रही है जी टी रोड के पास पाईप लाइन खराब हो चुकी है को बदला जाए, भंगाला से नौशहरा सड़क जो पास हो चुकी है का काम लटका पड़ा है, कस्बे में कुड़े के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं जिनको बाहर फेंकने के लिए कोई वीरान जगह नहीं मिल रही जिसके चलते कुड़े की समस्या बनी हुई है, इसके अलावा रेता बजरी सही दाम पर न मिलने से विकास कार्य रुके पड़े है, जी टी रोड पर बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रांसिंग के संकेतिक बोर्ड न लगे होने के कारण दुर्घटनाए हो रही हैं। इस समय हाजिर लोगों ने लेबर कार्ड न बनने, कच्चे मकानों की ग्रांटे न मिलने, राशन कार्ड लगवाने, अपाहज पैशन लगवाने, तथा निक्का बजार कुड़े की जगह कस्बे से बाहर लेके जाने की प्रर्थना पत्र भी दिए इसके अलावा हाज़िर लोगो ने रंगा सड़क पर बर्मा पर कबजे करने तथा भंगाला बजार, सड़क पर बर्मो पर कबजे से राहीगरों को पेश आ रही मुश्किलों के संबंध में बताया सभी समस्याए सुनने पश्चात एस.डी.डम मुकेरियां ने हाजिर पब्लिक हैल्थ, वाटर सप्लाई विभाग, कार्यकारी इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल, ए. एफ.एस.ओ मुकेरिया, खेतीबाड़ी अधिकारी, सी.डी.पी.ओ विभाग, मार्किट कमेटी मुकेरिया, सहकारी सभा, आदि विभागों के अधिकारियों को संबंधित शिकायते हल करने के निर्देश दिए इस समय अमित मोनू, सोहन लाल, विजय शर्मा, दलीप चंद रंगा, के अलावा अन्य अन्य मोहतवार लोग भी हाजिर थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button