उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Uttar Pradesh News आगरा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मेयर पद के उम्मीदवारों ने ऐड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है

रिपोर्टर रमेश चन्द्रा आगरा उत्तर प्रदेश
आगरा 3 मई चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मेयर पद के उम्मीदवारों ने ऐड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है हर एक प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित बता रहा है यहां पर अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीट आरक्षित है, भाजपा ने पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर को मैदान में उतारा है
बसपा ने लता वाल्मीकि को,सपा ने जूही प्रकाश को, कांग्रेस ने लता कुमारी को टिकट दिया है, हर वार आगरा से मेयर भाजपा का ही चुना जाता रहा है, बसपा कांटे की टक्कर दे दूसरे नंबर पर आती है, जबकि सपा, कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत राशि तक नहीं बचा पाते हैं, बसपा ने इस बार लता वाल्मीकि को टिकट देकर वाल्मीकि समाज के वोटों को अपने पाले में लाने का प्रयोग किया है,जो भाजपा का वोट बैंक रहते थे


Subscribe to my channel