महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News महाराष्ट्र दिवस पर विधायक धानोरकर द्वारा 75 फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के भद्रावती नगर परिषद द्वारा महाराष्ट्र राज्य की 63 वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर, विधायक प्रतिभाताई धानोरकर ने नगर परिषद कार्यालय के पास सेवादल मैदान में 75 फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके लिए विशेष स्तंभ तैयार किया गया जिसमें विधायक प्रतिभाताई धानोरकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर, मुख्य अधिकारी विशाखा शेल्की, तहसीलदार अनिकेत सोनवणे, संवर्ग अधिकारी डॉ. मंगेश आरेवार, सहायक पुलिस निरीक्षक सुधीर वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक प्रतिभाताई धानोरकर ने शहर के नागरिकों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी और प्रत्येक नागरिक से महाराष्ट्र को देश में एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। नगराध्यक्ष अध्यक्ष अनिल धानोरकर ने भी विचार व्यक्त किया कि राज्य निर्माण के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. कार्यक्रम में नगरपरिषद के अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button