राजस्थानराज्य

Rajasthan News नगर कांग्रेस कमेटी कि बैठक नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद के संयोजन में सम्पन्न हुई ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

रतननगर,चुरू(राजस्थान) :- आमजन समस्या निवारण केंद्र रतननगर में नगर कांग्रेस कमेटी कि बैठक नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद के संयोजन में सम्पन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ट कांग्रेसी छगनलाल चौधरी द्वारा की गयी , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता खुशी महोम्मद व्योपारी व विशिष्ट अतिथि पार्षद पूर्णमल रैगर थे । बैठक का शुभारंभ सम्मानीय अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, समाजसुधारक ज्योतिबा फुले व डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर धूप-द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । संयोजक किरोड़ीमल मीना द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किये जा रहे जनहित व पार्टीहित के कार्यो पर प्रकाश डाला तदोपरांत गत्त बैठक की पुष्टि सर्व सम्मति से की गई । साथ ही जनहित व पार्टीहित में कई प्रस्ताव पारित किए गए । माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू किए गए महँगाई राहत कैम्प का स्वागत किया गया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया। तेलंगाना राज्य की तर्ज़ पर दलित बन्धु योजना को राजस्थान प्रदेश में भी दलित आदिवासी व ओबीसी बन्धु योजना शुरू किए जाने की मांग राजस्थान सरकार से की गई व इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए संयोजक किरोड़ीमल मीना को अधिकृत किया गया। रतननगर क़स्बा आज़ादी के समय से ही कांग्रेस समर्थित रहा है लेकिन आज़ादी के इतने वर्ष गुज़र जाने के बाद भी रतननगर के किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस संगठन में ज़िम्मेदारी वाला कोई बड़ा पद नही दिया गया । किरोड़ीमल मीना का परिवार आज़ादी के समय से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ है इनके पूर्वजों द्वारा राजशाही के समय रतननगर क़स्बे में कांग्रेस पार्टी का पहला सम्मेलन करवाया था , इनके दादा रामदेव व गणपत राम द्वारा बिकानेर रियासत में आज़ादी के संघर्ष मे सक्रीय भूमिका निभाई थी । किरोड़ीमल मीना पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व संगठनात्मक गतिविधियों का विशेष अनुभव रखते हैं , इनकी धर्मपत्नी शांति देवी मीना सामान्य सीटों से 2 बार पार्षद रही हैं, किरोड़ीमल मीना स्वयं भी कांग्रेस पार्टी की ओर से नगरपालिका रतननगर में मनोनीत पार्षद हैं साथ ही राष्ट्र स्तर के समाजिक संगठन राष्ट्र मीणा महासभा के राष्ट्र महासचिव व लम्बे समय से चूरू जिले के महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष भी है । भारतीय राष्ट्र कांग्रेस द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्र अधिवेशन में पारित निर्णय के अनुसार सभी संवर्गो को संगठन में पदाधिकारी बनाये जाने के क्रम में अवसर दिए जाने की भावना से उक्त श्री किरोड़ीमल मीना को जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की मांग सर्व सम्मति से की जाती हैं साथ ही इनकी पार्टीहित में इनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं संगठनात्मक अनुभव के परिपेक्ष्य में इन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सम्माननीय सदस्य नियुक्त करने की मांग भी प्रदेशाध्यक्ष माननीय गोविन्द सिंह डोटासरा से की जाती हैं  माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 73 वा जन्मदिवस भी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया , यशश्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्ग्यु होने व स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की गई साथ ही उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया ! सामाजिक सुरक्षा के मध्य नज़र माननीय अशोक गहलोत सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों में कुछ पेंशन जनों की फिंगरप्रिंट नही आने के कारण पिछले 4 महीनों से पेंशन परिलाभ नही मिल रहा है । तकनीकी व्यवस्था के चलते वंचित लाभार्थियों को त्वरित पेंशन लाभ दिए जाने की मांग सक्षम अधिकारियों से की गई । इसी क्रम में सक्षम एजेंसियों को ज्ञापन भिजवाने के लिए संयोजक किरोड़ीमल मीना को अधिकृत किया गया । बैठक के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष छगनलाल चौधरी द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय पदाधिकारीयो व सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए बैठक समापन की घोषणा की । बैठक में राधेश्याम कटारिया , दुर्गाराम कटारिया, मुबारिक अली काज़ी, गिरधारी लाल मीणा , यगेन्द्र जोशी , महोम्मद रफ़ीक़ चेजारा, राजेश कुमार बुद्दिया , रमज़ान तेली , महेश कुमार जाट , पार्षद जगनाराम मेघवाल , महोम्मद सादिक मणियार ,अब्दुल मज़ीद काज़ी, बनवारी लाल जांगिड़ , डालूराम नायक आदि अनेक पार्टी पदाधिकारि व कार्यकर्ता शामिल थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button