खेलमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कृष्णा ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

अपने गांव बजवाड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश 

देवास जिले के नेमावर बेल्ट के छोटे से गांव बजवाड़ा के कृष्णा राजेश बिश्नोई ने उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के दल का प्रतिनिधित्व कर कृष्णा ने 110 किलो भार में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनके गृह नगर बजवाड़ा पहुंचने पर ग्राम वासियों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई वही बहनों ने उनकी आरती उतारी ग्रामीणों ने साफा पहना कर हार माला पहनाकर और मुंह मीठा कर उनका तहे दिल से स्वागत किया उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह इस जीत का श्रेय उनके गुरु कृपा शंकर बिश्नोई एवं उनके काका को देते हैं जिन्होंने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button