
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना खेड़े वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में विशाल भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा जानकारी देते हुए पंडित शुभकरण जोशी ने बताया कि जिसमें काला कोटा दाऊ धाम के संत श्री श्री 1008 बाहुबल देवाचार्य बलदेव दास महाराज के मुख्य सानिध्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा मेले की पूर्व संध्या पर बालाजी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा पाठ अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन भी विश्व कल्याण हेतु किया जाएगा इस मौके पर विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो नीमकाथाना शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी जहां ड्रा कूपन के माध्यम से प्रतिभागियों को चुना जाएगा एवं उन्हें विशेष आकर्षक उपहार जिसे मोटरसाइकिल घड़ी मिक्सर अन्य उपहार सम्मिलित किए गए हैं चयनित प्रतिभागियों को बलदेव दास जी महाराज के द्वारा सम्मानित किया जाएगा इसी के साथ में खेड़े वाले बालाजी मंदिर का अलौकिक श्रृंगार व आरती भी की जाएगी व दिनांक 5मई को जागरण का आयोजन भी किया जायेगा

Subscribe to my channel