
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना मे हमसफ़र ट्रेन का ठहराव न होना सासंद का दुलमुल रवेया। उदयपुरसीटी से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक ट्रेन) की रविवार को शुरूआत हुई| लेकिन अफसोस नीमकाथाना की जनता के साथ सदैव किए गये सौतेले व्यवहार की वजह से इस ट्रेन का नीमकाथाना में ठहराव नहीं हुआ | नीमकाथाना अभी जिला घोषित हुआ है और एक जिलें में ट्रेन का ठहराव नहीं होना यहाँ की जनता के अरमानों पर कुठाराघात है | नीमकाथाना स्टेशन पर सदैव यात्रीभार रहता है ट्रेन का नीमकाथाना नहीं रुकना लिए लोगो ने इसे सांसद महोदय का ढुलमुल रवैया बताया नीमकाथाना हर बार उपेक्षा का शिकार हुआ है | हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने तथा राज्य की राजधानी जयपुर के लिए मात्र एक ही ट्रेन के संचालन (उसका भी समय अनुकुल नहीं) से क्षेत्र के अधिकारियों, नौकरीपेशा, मजदूरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है | नीमकाथाना के प्रति साफ तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के आला अधिकारियों का रवैया निष्क्रिय प्रतीत होता है | डीएम, रेल मंत्री संबंधित रेल अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन को यहाँ के क्षेत्रीय लोगों के द्वारा ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर यहाँ के लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है, यह अत्यंत शर्मनाक बात है | 9 साल से केंद्र में सांसद महोदय की सरकार है फिर भी नीमकाथाना उपेक्षा का शिकार है | सांसद महोदय के प्रति लोगो मे काफी निराशा दिखाई दी

Subscribe to my channel