
रिपोर्टर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
धोरीमना उपख़ड में स्थानीय गिरधारीलाल कुलदीप फॉर्म हाउस में धोरीमन्ना मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुना। मन की बात कार्यक्रम विधानसभा सहसंयोजक सोहन सोनी ने बताया कि इस बार के एपिसोड में सभी क्षेत्रों के लोगों ने अत्यधिक संख्या में सुना। जो कार्यक्रम की भव्यता को दर्शाता है। इसी प्रकार धोरीमन्ना भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादु के निवास पर मातृशक्ति द्वारा मन कि बात कार्यक्रम आयोजित किया गया मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादु साहब कि धर्मपत्नी एवं अन्य महिलाओं ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

Subscribe to my channel