राजस्थानराज्य

Rajasthan News बाडमेर धोरीमन्ना – श्रेष्ठ कार्य हेतु आदर्श विद्या मंदिर धोरीमन्ना को किया सम्मानित।

रिपोर्टर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान

धनराज शर्मा ने जानकारी देकर बताया कि विद्या भारती शिक्षा संस्थान जोधपुर प्रान्त की संत्रात बैठक आदर्श विद्या मंदिर नोखा (बीकानेर) में दिनांक 28 अप्रैल से 30 अप्रैल को सम्पन्न हुई इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आधारभूत विषय, तीन राष्ट्रीय कार्यक्रम मातृसम्मेलन, अभिभावक सम्मेलन, वार्षिकोत्सव, शिशु वाटिका विषयों पर चर्चा, चिंतन मनन किया गया। इस बैठक में सत्र 2022-23 में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानाचार्य का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में आदर्श विद्या मंदिर धोरीमन्ना के प्रधानाचार्य चेतनानंद बोहरा को संस्कृति ज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ कार्य के लिए 1500 रूपये का चेक व सेवा निधि में श्रेष्ठ कार्य हेतु स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेन्द्र जी, विद्या भारती जोधपुर प्रान्त सचिव महेंद्र कुमार दवे, प्रांत निरीक्षक गंगा विष्णु विश्नोई, प्रांत मंत्री मोहन लाल जोशी जोधपुर प्रान्त के सभी जिला सचिव, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे धनराज सिडोलिया बजरंगी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button