
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रत्नेश कुमार आज 29 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय में रत्नेश कुमार की विदाई के वक्त सभी की आंखें नम हो गई। पिछले 32 वर्षों से शिक्षक के पद पर सेवा देते रहे। लेकिन कभी स्वभाव में कटुता नहीं देखी गयी। विद्यालय में विदाई के वक्त सभी शिक्षक गण, प्राचार्य मनोज शुक्ला, वार्ड पार्षद रविंद्र कुमार यादव मौजूद रहे। जहां फूलों की माला पहनाकर,बुके देकर एवं गिफ्ट देकर नमः आंखों से विदा किया गया।



Subscribe to my channel