Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनपद के व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 22.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के सभागार कक्ष में जनपद के व्यापारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान व्यापारीगण की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए । उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, नकदी एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं के लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों द्वारा अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा की गईं, जिनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। Nइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,रामपुर , क्षेत्राधिकारी नगर एवं यातायात प्रभारी, रामपुर को व्यापारी बंधुओ द्वारा सम्मानित किया गया ।

Subscribe to my channel