राजस्थानराज्य

Rajasthan News गुढा में स्वतंत्रता सेनानी झरवाल की पुण्यतिथि मनाई, मीणा समाज के इतिहास पुरूष लक्ष्मीनारायण जरवाल को याद किया, मीणा समाज के पूरोधा मसीहा थे झरवाल :- सुरेश मीणा

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

गुढा गोड़जी। कस्बे के टोडी रोड़ स्थित स्व बन्नाराम आदिवासी मीणा छात्रावास में शनिवार को महान समाज सुधारक स्वतंत्रता सेनानी एवं मीणा समाज के लोह पुरुष स्व लक्ष्मीनारायण झरवाल की 6 वी पुण्यतिथि चेतना दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा की झरवाल ने अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। इनका बलिदान समाज कभी नहीं भुला पाएगा किशोरपूरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि झरवाल की जीवनी को राजस्थान के शैक्षिक पाठ्यक्रमों में जोड़ने के साथ ही राजधानी जयपुर में इनका अलग स्मारक बनाकर इनको नामकरण किया जाए जयंती के अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने झरवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर भामाशाह जगदीश मीणा टोडी, जे.पी खटाणा किशोरपुरा, बजरंग लाल पहलवान पोख, बनवारी लाल राकेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button