Jharkhand News बीरेंद्र नाथ सोरेन सरायकेला खरसावां झारखंड आजसू नेता हरेलाल महतो ने जयदा गोलीकांड के शहीदों को किया नमन।

रिपोर्टर बिरेंद्रनाथ सोरेन सरायकेला खरसावां झारखंड
सरायकेला खरसावां:चांडिल प्रखंड के ऐतिहासिक जयदा शहीद स्थल पर शहीद बेदी को नमन करने तथा श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य मिला। इस दौरान राज्य के पूर्व मंत्री आदरणीय रामचंद्र सहिस जी, जिलाध्यक्ष सचिन महतो जी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज ही के दिन 30 अप्रैल 1978 को चांडिल डैम निर्माण के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विस्थापितों द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। उस जनसभा में तत्कालीन बिहार सरकार (कांग्रेस सरकार) के निर्देश पर विस्थापितों पर गोलियां चलाई गई थी। उस नरसंहार में अनेकों विस्थापित शहीद हुए थे। इस घटना से पता चलता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ईचागढ़ विधानसभा के जनता के खिलाफ जबरन चांडिल डैम का निर्माण करवाया है। डैम निर्माण के 40 साल बाद भी आजतक विस्थापितों को अधिकार नहीं मिला, जो कि हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।