छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News खदानों का आतंक ? क्षेत्र के लोगों के लिए बना जन धन हानि का कारण जिम्मेदार अधिकारी मौन

रिपोर्टर मोतीलाल भास्कर मुंगेलि छत्तीसगढ़ 

मुंगेली :- सरगांव छेत्र ग्राम पंचायत सल्फा के आश्रित ग्राम भखरीडी में ब्लास्टिंग होने के कारण गांव के घर की छत फट गई जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी महिला संतोषी महिलांगे पति रामचंद्र महिलांगे हैं महिला की हालत गंभीर होने के कारण स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल बिलासपुर में एडमिट कराया गया है इस्से पहले भी खदान मे बालास्टींग होने से मोहभट्ठा ग्राम में रहने बसने वाले हरीश साहू के घर का छत खदानों की धमक से जान पर बन आई है मिली जानकारी के अनुसार मोहभट्ठा निवासी हरीश साहू के घर की छत ब्लास्ट की धमक झेल नहीं पा रही है। खदानों के गड्ढे में एक मासूम की जान के दुख अभी लोगोंने भूल भी नहीं पाया था कि आज दोपहर एक छत की परत गिरी जिससे महिला जख्मी हो गई । देखने वाली बात यह होगी कि इस व्यापार को सींचने में जहां पर अधिकारियों का सहयोग बिना सम्भव नहीं होता वही जन प्रतिनिधियों के सहयोग से इन्कार नहीं किया जा सकता ऐसी स्थितियों में जान जन धन हानि की सुन्ने वाला कौन होगा और न्याय कहा तक मिल पाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button