
रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान
रायपुर उपखंड क्षेत्र के रामपुरा कलां ग्राम पंचायत के सिंगला गांव में लगी अवैध शराब की दुकान को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने रायपुर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को ज्ञापन देकर शराब की दुकान हटवाने को लेकर कहा। ग्रामीणों ने बताया कि यह शराब की दुकान रामपुरा कला की है मगर ठेकेदार की मनमर्जी को लेकर यह शराब की दुकान हमारे गांव सिंगला में अवैध तरीके से लगाकर शराब बेची जा रही है। अवैध शराब की दुकान पर युवाओं को शराब की लत लग गई है। और ग्राम में शराब पीने से कई लोगों में आपस में झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने रायपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर तुरंत प्रभाव से इस अवैध लगी शराब की दुकान को हटाने को लेकर कहा नहीं तो ग्रामीणों द्वारा उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी उदयपुर पाली जिला कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर इस शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। इस मौके पर, अशोक राठौड़, महेंद्र लीलड़ उपसरपंच, मांगीलाल सरगरा, भागीरथ बावरी ,बाबूलाल, किशन, सोहनलाल मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, सोहनलाल प्रजापत, गौतम,गनी खान, पांचाराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Subscribe to my channel