
रिपोर्टर संवाददाता सुमित कुमार राजस्थान
आज जिला मुख्य आयुक्त के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बांदिकुई में किया गया जिसमें सीओ गाइड इंदू तंवर ने बताया कि ये सभी अध्यापक अध्यापिकाएं आगामी स्काउट व गाइड बेसिक कोर्स में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगें। आज आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सीओ स्काउट दौसा प्रदीप सिंह तथा स्थानीय संघ सचिव गोवर्धन मित्तल जी द्वारा दौसा जिले की विभिन्न सरकारी स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक तथा अध्यापिकाओं की मीटिंग लेकर उन्हें स्काउटिंग आंदोलन में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा बिगनर्स कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए स्काउटिंग के हर क्षेत्र की गतिविधियों को विस्तार से समझाया। इस दौरान राहुवास,कोलाना,रलावता,नांगल बरसी,बावनपाडा, जयसिंहपुरा,गोपालपुरा रामगढ़ पचवारा,बडियाल कला,अगावली,गुडा आशिकपुरा,पंडितपुरा,करनावर, बांदिकुई,बसवा,छुट्टन कि ढाणी आदि स्कुलों के वरिष्ठ अध्यापक शामिल हुए तथा स्काउटिंग आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान सीडिईओ दौसा गोविन्द नारायण माली तथा नितेश कुमार मीना,रोवर भूपेंद्र गुर्जर,रोवर दिनेश सैनी, रोवर सीताराम मीना,रोवर सचिन आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel