
रिपोर्टर संवाददाता सुमित कुमार राजस्थान
बांदीकुई समाचार जगत ब्यूरो। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 73 वे जन्मदिवस पर माली समाज आर्थिक एवं समाज सुधार संगठन के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सैनी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 1 मई को बेजुबान पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिंडे लगाए जाएंगे ।इसी कड़ी में 2 मई को राजकीय अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। तीसरे दिन गणेश मंदिर में 3 मई को हवन एवं यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित होगा साथ में ही गायों को चारा व गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंबी उम्र की कामना करते हुए लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की जाएगी। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष ताराचंद सैनी, उपाध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, कमलेश सैनी, राजेश सैनी, खेमचंद सैनी,दिलीप सैनी, भगवान सहाय सैनी,अशोक सैनी ,पिंटू सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel