
रिपोर्टर संवाददाता सुमित कुमार राजस्थान
गुढ़ाचंद्रजी नादौती उपखंड के महंगाई राहत स्थाई शिवर कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉ. भवी मीना ने शुक्रवार को नादौती तहसील का दौरा कर महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया। राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति नादौती, गढ़खेड़ा व गुढ़ाचन्द्रजी में स्थाई शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में व्यवस्था संतोषजनक मिली। प्रभारी डॉ. मीना लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं लाभ लेने के लिए प्रेात्साहित किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह राजावत, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश ढ़हरिया ने बताया कि महंगाई राहत शिविर डॉ. भवी मीना ने नादौती, गुढ़ाचन्द्रजी तथा गढ़खेड़ा में स्थाई कैम्प का निरीक्षण किया। शिविर में व्यवस्था संतोषजनक मिली।


Subscribe to my channel