महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News नाबालिग ने प्रेमी के साथ बनाए संबंध, बच्चे को जन्म देने के बाद सच्चाई आई सामने

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

वर्धा: सिंधी रेलवे थाना अंतर्गत एक धक्कादायक खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी खुद नाबालिग है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले हैं। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस दौरान दोनों लगातार एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाते रहे। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। बीते दिनों नाबालिग के पेट में जोर का दर्द उठा। इसके बाद उसे इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button