
रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झूठा पाली राजस्थान
देवली कला- देवली कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में महंगाई राहत एव प्रशासन गांवों के संग 2 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम दिन शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार , तहसीलदार सर्वेश्वर निम्बार्क, विकास अधिकारी अतुल सोलंकी , सीबीईओ हरिराम एव सरपँच रतनाराम भाना के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में सुबह 8 बजे ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी जो दिन भर भारी भीड़ रही । शिविर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाली दीप्ति शर्मा ने शिविर का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। दीप्ति शर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा शिविर में राज्य सरकार द्रारा आमजन को महंगाई से राहत दी जा रही है ग्रामीण राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। शिविर में बिजली, स्वास्थ्य, जलदाय, सामाजिक न्याय अधिकारिता, पशुपालन, कृषि विभाग, राजस्व विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित रहे । शिविर में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, कामधेनु बीमा योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, पेंशन योजना , निशुल्क बिजली, ग्रामीण रोजगार योजना में 800 परिवारों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel