राजस्थानराज्य

Rajasthan News खाजुवाला में विकास इन दिनो सड़को पर खुलेआम बह रहा है

रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान

अगर बात की जाए खाजूवाला नगरपालिका की तो इन दिनों सफाई व्यवस्था बिल्कुल ही ठप पड़ी है खाजूवाला बाजार के अंदर गंदे पानी की नालियां अवरुद्ध हो चुकी है और पानी ओवरफ्लो होकर ऊपर से सड़कों पर बह रहा है बीच बाजार के अंदर कचरा भरा पड़ा है और गंदगी सड़ांध मार रही है जब सफाई कर्मी ठेकेदार से बातचीत की गई तो बताया कि हमारी तनख्वाह 8 महीनों से नहीं दी जा रही है और पूरे बाजार के अंदर मात्र एक ही ट्रैक्टर है जो कचरा उठाता है जब समय पर हमें पैसे ही नहीं मिलते तो हमारे घर किस तरह से चलेंगे आखिर ऐसा क्या कारण है की इन सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर भुगतान नहीं की जा रही है और सफाई कर्मचारी काफी समय से हड़ताल पर भी बैठे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है इस वजह से पूरे बाजार में गंदगी का आलम है जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं गंदे पानी के नाले सड़कों पर बह रहे हैं लोगों का जीना दूभर हो चुका है आखिर इस समस्या से आमजन और दुकानदारो को कब मिलेगी निजात

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button