महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News यवतमाल: नौकरी का झांसा देकर युवती को डेढ़ लाख में बेचा, तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

यवतमाल: जिले के एक बेहद धक्का दायक मामला सामने आया है। जहां मारेगांव तहसील की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर मध्य प्रदेश लाया गया। इसके बाद पहले उसके साथ बलात्कार किया गया, फिर इसके बाद उसे ढाई लाख में बेच दिया। वहीं जब पीड़ित ने अपनी बेटी को इसकी जानकारी तब यह मामला सामने आया है। पीड़ित की माँ के शिकायत पर मारेगांव पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों और पीड़िता की खोजबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती कुवारी माँ है। वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ मारेगांव तहसील में किराये रहती थी। इसी के साथ वह मजदूरी कर अपना और बेटी का भरणपोषण करती थी। वह एक अच्छी नौकरी की तलाश में थी। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात दो महिलाओं से हुई थी। इनमें से एक मारेगांव तहसील और दूसरी भद्रावती निवासी है। दोनों आरोपियों ने युवती को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक कंपनी नौकरी देने का झूठा आश्वासन दिया। अच्छा वेतन मिलने की लालच में पीड़िता उज्जैन जाने को राजी हो गई। बच्ची को नवोदय की परीक्षा तक नानी के पास रहने के लिए छोड़ दिया। 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जावरा जिले में उन दोनों महिलाओं ने पीड़िता को पहले बेहोश किया और उसे रतलाम ले गए, जहां उसे जीतू माली नाम की व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। जीतू माली ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। वहां वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता। पीड़ित को समझ आ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। लेकिन वह भाग नहीं सकी। इसी दौरान पीड़िता ने मौका पाकर इसकी जानकारी अपनी 11 वर्षीय बेटी को फोन पर दी। उसने घटना के बारे में अपनी नानी को बताया। पीड़िता की मां तुरंत चंद्रपुर के रामनगर थाने पहुंची और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि पीड़िता मारेगांव की रहने वाली है, इसलिए रामनगर पुलिस ने मामले को मारेगांव पुलिस को रेफर कर दिया। मारेगांव पुलिस ने आरोपी नारायण शेडमाके, बन्नाबाई अत्राम दोनों (गोंडाबरंदा, मारेगांव), रियाबाई (भद्रावती, चंद्रपुर) और जीतू माली (पिदसावा, जवारा (मध्य प्रदेश)) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर यहां भेजा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button