महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मुल के छात्रों ने पंछियों के लिए की जल सुविधा इन दिनों तपती गर्मी में पंछियों के लिए छाव और जल की जरूरत होती है ,

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

इन दिनों तपती गर्मी में पंछियों के लिए छाव और जल की जरूरत होती है ,जिसके लिए वे दर-दर भटकते हैं । इसी बात को ध्यान में लेकर यहां के कृषि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने पंछियों के लिए पेड़ों पर पानी भरकर मिट्टी के बर्तन लगाने की मुहिम शुरू की । उन्होंने इस मुहिम के तहत स्थानीय गांधी चौक , तहसील कार्यालय के आसपास , तथा अन्य स्थानों पर ऐसे बर्तन लगाकर पंछियों की जल समस्या हल करने का सराहनीय कार्य किया है।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विष्णुकांत टेकाडे ने कहा कि हमारे चारों ओर के वातावरण में मानव, जानवर और पंखी आदि सम्मिलित है।पंछियों को सहजता से जल की उपलब्धि न होने से छात्रों द्वारा यह मुहिम अपनाई जा रही है। तहसीलदार डॉ रविंद्र होली ने इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए छात्रों ने मानव जाति और पंछियों के लिए ऐसे उपक्रम चलाने की सलाह दी। इस अवसर पर खनिज अधिकारी नैताम,नायब तहसीलदार यशवंत पवार , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश मुन्नवार तथा प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button