
रिपोर्टर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान
बाडमेर जिले के धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे में स्थित गायत्री माता मंदिर प्रांगण से भगवान परशुराम व खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा को गायत्री माता मंदिर प्रांगण से शंख ध्वनि से व ध्वजा दिखा कर रवाना किया गया। व गोमाता को लाफसी खिलाकर यात्रा की शुरुआत की गयी। यात्रा गायत्री माता मंदिर, होली चौक, हनुमान मंदिर, पटवार घर, सोनी बाजार, मुख्य बाजार, मुख्य चौराया साचौर रोड़ विश्वकर्मा मंदिर से भगवान परशुराम भवन पहुंची। भगवान परशुराम भवन में सामाजिक संगोष्ठी रखी गयी। भगवान परशुराम व खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर धोरीमना सरपंच मनोहर बिश्नोई, कृषि मंडी उपाध्यक्ष महेंद्र राठी, अनिल सेठिया, जयकिशन भादु भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, डॉ विष्णु राम बिश्नोई, डॉ पुनाराम बेनिवाल, सरूप सिंह खारी, हनुमान सेन, बाबूलाल खिलेरी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष भवानी शंकर पारीक, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज धोरीमना अध्यक्ष मोहनलाल रामपुरिया, ज्वाला प्रसाद सारस्वत, सुरेश कुमार दाधीच, रावताराम दाधीच, अमृतलाल, राणा राम राजपुरोहित, बालाराम राजपुरोहित, धनराज सिडोलिया, रामलाल सिंडोलिया, हेमराज सिडोलिया, रामाराम सिडोलिया, केसाराम बबेरवाल, ओमप्रकाश बबेरवाल, ओम प्रकाश गिलयाण, अशोक कुमार शर्मा, हनुमानराम, लाधुराम धौरीमना आदि गौङ ब्राह्मण समाज कोषाध्यक्ष, सूरज सिडोलिया, महेश राजपुरोहित, प्रवीण राजपुरोहित, पारसमल राजपुरोहित, बाबूलाल गौड़, दिनेश शर्मा, मुकेश गौड़, जितेंद्र गौड़, घेवर जी गील, मंगलाराम शर्मा दुर्गाराम जोगाराम, भीखाराम बबेरवाल, ओमप्रकाश सेवक जसराज भरीडवाल भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष जालौर, आलम गौशाला धोरीमना अध्यक्ष नेमीचंद जैन, सहित कई सर्व समाज के लोग व मातृशक्ति, शिक्षक गण सहित सैकड़ों लोग मोजुद रहे। भामाशाओं व दानदाताओं ने सहयोग कर्ताओं का स्वागत किया व संमापन के अवसर पर पंडित जगदीश गौड़ ने सभी का आभार जताया।

Subscribe to my channel