राजस्थानराज्य

Rajasthan News नीमकाथाना मे भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा ब्रह्मण समाज नीमकाथाना के तत्वाधान मे निकाली गयी

ज़ब ज़ब ब्रह्मण बोला है, राजसिंहासन ढोला है

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना मे भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा ब्रह्मण समाज नीमकाथाना के तत्वाधान मे निकाली गयी शोभायात्रा राम मंदिर खेड़ा वाले बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली गई शोभा यात्रा से पूर्व मंदिर प्रांगण में पंडित बृज किशोर शर्मा एवं मनोज गौड़ ने भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा अर्चना करवा कर शोभा यात्रा की शुरुआत की इसी दौरान भगवान परशुराम जी का और विप्रजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक आला अधिकारी भी पहुंचे ब्राह्मण समाज के द्वारा सभी को परशुराम जी का दुपट्टा पहनाकर के स्वागत किया गया आतिशबाजी के बीच शोभायात्रा कपिल मंडी पहुंची जहां अनेक सामाजिक व्यापारिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर के शोभा यात्रा का स्वागत किया गया इस दौरान सभी विप्र बंधुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई साथ ही जगह जगह पर तोरण द्वार बनाए गए जलपान की व्यवस्था भी की गई जगह जगह पर भगवान परशुराम जी की भव्य आरती भी की गई जीप स्टैंड पर अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते हुए शरबत की व्यवस्था की शोभायात्रा में समाज के युवाओं में उत्साह देखने को मिला शोभा यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए श्याम मंदिर के पास स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में पहुंची जहां पर अनेक गांव से पधारे हुए विप्र जनों ने स्वस्तिवाचन, वैदिक मंत्रों का पाठ, शांति पाठ करते हुए भगवान की भव्य महा आरती की शोभा यात्रा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने सभी विप्र जनों का आभार प्रकट किया शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए मातृशक्ति,युवा वर्ग समाज के प्रतिष्ठित बड़े बुजुर्ग लोग शोभायात्रा में शामिल हुए हर व्यक्ति के मुंह पर शोभायात्रा की चर्चा रही शोभायात्रा में भव्य आरती पंडित शुभकरण शर्मा के द्वारा की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button