राजस्थानराज्य

Rajasthan News IPL मैच में सट्टा खिलाते चार बुकी अरेस्ट

क्राइम ब्रांच एनआईटी द्वारा आरोपियों के कब्जे से सट्टा खिलाने वाली 10 मोबाइल की एक मशीन, 14 मोबाइल, 2 लैपटॉप व ₹48000 नकद बरामद

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

DCP क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने IPL मैच पर सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निशांत, मनोज, रितेश उर्फ साहिल तथा सुनील उर्फ लड्डू का नाम शामिल है। चारों आरोपी फरीदाबाद के विभिन्न एरिया से रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-19 स्थित एक मकान में रेड डाली जहां आरोपी IPL मैच में सट्टा खिलाते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खिलाने वाली 10 मोबाइल की एक मशीन, 14 मोबाइल, 2 लैपटॉप व ₹48000 नकद बरामद किए गए हैं। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को ओल्ड थाना लाकर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना मेहनत किए जल्दी अमीर बनने के चक्कर में सट्टा खिलाई का काम करते हैं और आरोपी लैपटॉप से बेटफेयर एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा ऑपरेट करते हैं व मोबाइल मशीन से कॉल हैंडल करते हैं। आरोपियों को जब काबू किया गया तो वह सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेले जा रहे IPL मैच सट्टा खिला रहे थे। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button