उत्तरप्रदेशमनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईद-उल-फितर त्यौहार के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

रिपोर्टर रामतिलक बिश्वकर्मा अम्बेडकर नगर उत्तरप्रदेश

जनपद अंबेडकरनगर में ईद-उल-फितर त्योहार को पूर्ण सौहार्द एवं आपसी प्रेम भावना के साथ सम्पन्न किए जाने को लेकर जिलाधिकारी अभिनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा जनपदवासियों को आपसी भाईचारे एवं प्रेमभाव के फलस्वरूप सुबह की नमाज शांतिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किए जाने पर हार्दिक बधाई दी गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईद-उल-फितर त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना को0 अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर ईदगाह का भ्रमण कर लोगों से गले मिलकर ईद-उल-फितर त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इसी क्रम में महोदय द्वारा जनपद की विभिन्न ईदगाह/मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधि0/ कर्म0 गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा आमजन से नियम संगत रूप से त्यौहार मानने हेतु बताया गया। जनपद पुलिस की सक्रियता व आमजन के सहयोग से ईद-उल-फितर त्यौहार शांतिपूर्ण/सकुशल व आपसी सौहार्द से मनाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी नगर व उप जिलाधिकारी, सहित अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button