खेलमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खेल शिविर में ग्रामों के अधिक से अधिक युवाओं को जोडना हैं – पुलिस अधीक्षक

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

झाबुआ । ग्रीष्मकाल का सदुपयोग करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की अध्यक्षता में 20 अप्रैल, 2023 को पुलिस कन्ट्रोल रूम झाबुआ में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला खेल अधिकारी विजय सलाम के द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल शिविर की रूप रेखा बताई, जिसमें संचालनालय खेल और युवा कल्याण द्वारा दिये गये निर्देशानुसार झाबुआ जिले को लघु जिले की श्रेणी में रखकर जिला मुख्यालय हेतु 04 खेल एवं विकासखण्ड मुख्यालय हेतु 02 खेलों का आयोजन किया जाना हैं। इसके अतिरिक्त जिले में सक्रिय खेल संघों के सहयोग से खेल शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन 10 मई से 10 जून 2023 तक किया जाना हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सभी को खेल शिविर आयोजित करने हेतु शुभकामनायें दी गई, श्री अगम जैन द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक युवाओें को खेलों से जोड कर, खेलों के प्रति उनमें रूचि जागृत करने की बात कही गई, श्री जैन के द्वारा कहा गया कि जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले खेल प्रशिक्षण शिविर का उनके द्वारा निरीक्षण किया जायेगा एवं खेल प्रशिक्षण शिविर में यथासंभव सहयोग दिया जावेगा।

जिला मुख्यालय पर आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविर में झाबुआ में आयोजित होने वाले खेल जिसमें पुलिस लाईन में फुटबाल, बहुउद्देशीय खेल परिसर में तीरंदाजी, शाउमावि रातीतलाई में हैण्डबाल, पुलिस लाईन/शा0 महाविद्यालय में एथलेटिक्स, जिला कराते एसोसिएशन में कराते, आजाद फुटबाल क्लब/रातीतलाई फुटबाल क्लब में फुटबाल, यूथ फुटबाल क्लब में फुटबाल, ऐंजल फुटबाल क्लब में फुटबाल, जय बजरंग व्यायाम शाला में कुश्ती, शासकीय महाविद्यालय में बाक्सिंग खेल आयोजित किये जायेगे। विकाखण्ड पेटलावद में उत्कृष्ट विद्यालय में एथलेटिक्स, उत्कृष्ट विद्यालय में कबड्डी, उन्नाई फुटबाल क्लब में फुटबाल, पेटलावद फुटबाल क्लब में फुटबाल। विकासखण्ड थान्दला में दशहरा मैदान में व्हालीबाल, दशहरा मैदान में फुटबाल। विकासखण्ड मेघनगर में उत्कृष्ट विद्यालय में खो-खो, सेन्ट अरनाल्ड स्कूल में फुटबाल, पुलिस थाना परिसर में व्हालीबाल। विकासखण्ड रामा (कालीदेवी) में पुलिस लाईन कालीदेवी (रामा) में कराते एवं व्हालीबाल एवं विकासखण्ड राणापुर में निर्मला हाईस्कूल भूरिमाटी में फुटबाल, ग्राम पंचायत दौतड में कबड्डी आयोजित की जायेगी। बैठक में खेल संघों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं युवा समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिला खेल अधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button