महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News अवैध मवेशियों के परिवहन पर कारवाई

नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी द्वारा बड़ी कार्यवाई

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद,चंद्रपूर, महाराष्ट्र

पुलिस अधीक्षक रवीन्द्रसिंह परदेशी के आदेश पर आॅल आउट अभियान चलाये जाने के दौरान मुल के थानेदार सुमीत परतेकी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय गांधी चौक पर वाहनों को रोक कर निरीक्षण किया गया जिसमें दो ट्रकों से 50 पालतू पशुओं का अमानवीयता से अवैध परिवहन करनेवाले अपराधियों पर कारवाई की गई।प्राप्त जानकारी अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से तहसील के ग्राम टेकाड़ी क्षेत्र से पालतू पशुओं की जगह बदल बदलकर अवैध आवाजाही होती रही है। इससे क्षेत्र के नागरिक भली-भांति परिचित हैं।लिहाजा,पिछले कुछ ही महीनों पहले नियुक्त पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी द्वारा पशुओं के अवैध आवागमन पर नजर रखी जा रही थी।इसी दौरान पुलिस निरीक्षक सुमीत परतेकी को कार्यक्रम स्थल परिवर्तन की जानकारी गुप्त सूत्रों से मिली,और उन्होंने अपने साथी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्थानीय गांधी चौक पर नाकाबंदी लगाकर, बीती रात गुजरने वाले आंध्रप्रदेश के दो ट्रकों से बड़ी मात्रा में पालतू पशुओं को छुड़ाया जिसमें ट्रक क्रमांक एपी- 29- टीबी- 3519 के अंदर से 24 बैल एवं ट्रक क्रमांक एपी- 20- वाई- 9455 में से 26 बैल मिले।कुल 50 बैल छुड़ा लिए गए जिनका मूल्य करीब 6 लाख 80 हजार रुपए है।कुल मिलाकर 16 लाख 80 हजार का माल ज़ब्त किया गया है।कारवाई के दौरान एक ट्रक चालक भागने मे कामयाब हो गया बल्कि दूसरे को पुलिस ने धर दबोचा है।उक्त ट्रक चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ग्राम टेकाड़ी निवासी फरार पिता पुत्र एवं फरार ट्रक चालक पर गुनाह दाखिल किया है।उक्त कार्यवाही जिला पोलीस अधिक्षक रविंद्रसिंह परदेशी,अप्पर पोलीस अधिक्षक रिना जनबंधु और उपविभागीय पोलीस अधिकारी मल्लीकार्जुन इंगले के मार्गदर्शन मे पुलिस निरीक्षक सुमीत परतेकी द्वारा की गई है।आगे की जाच सहायक पोलीस निरीक्षक सतिश बनसोड, सहायक उत्तम कुमरे,हवलदार पुंडलीक परचाके, सचिन सायंकार, सुनिल घोडमारे, गजानन तुरेकर, स्वप्नील कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button