महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News छात्र शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद,चंद्रपूर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के मूल शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय में छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें छात्रों को शैक्षणिक,प्रतियोगी परीक्षा एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर मार्गदर्शन किया गया।कार्यशाला का उदघाटन बल्लारपुर नगर परिषद के पूर्व नगराध्यक्ष एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाचनालय के केन्द्रीय सचिव हरीश शर्मा ने किया। कार्यशाला के अध्यक्ष के रूप में धनश्री नागरी सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय गोगुलवार थे।गोंडवाना सैनिक विद्यालय के उप प्राचार्य ओमप्रकाश संग्रामे,प्रा डॉ. किरण कापगते एवं मुख्याध्यापिका सुनीता बुटे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा स्वामी विवेकानंद के फोटो को माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रवीण मोहुर्ले ने रखी।उद्घाटन अवसर पर हरीश शर्मा,ओमप्रकाश संग्रामे एवं प्रा डॉ. किरण कापगते ने सभी को संबोधित किया।कार्यशाला के प्रथम सत्र में नागपुर विज्ञान संस्थान की अधिकारी प्रा.मनीषा भडंग ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन किया।दूसरे सत्र में गढ़चिरौली से डॉ. प्रो. राकेश चडगुलवार ने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास विषय पर मार्गदर्शन किया। शहर के विभिन्न विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा कार्यशाला मे बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया गया।कार्यशाला का संचालन वाचनालय के छात्र आत्राम ने किया।
सफलतार्थ प्रवीण मोहुर्ले, संजय मारकवार, प्रमोद कोकुलवार, प्रवीण मोहुर्ले चिमढा, प्रणिता हेडाऊ एवं जलतरन संघटना के सदस्यों ने सहयोग किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button