महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News नागपुर के हद में आते ही पुलिस ने रोकी जल संघर्ष यात्रा, विधायक नितिन देशमुख के हाथ पैर पकड़कर उठा लिया गया

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

नागपुर : अकोला जिले की बालापुर सीट से ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख ने नागपुर तक जल संघर्ष पदयात्रा निकाली है. यह यात्रा जैसे नागपुर की हद पर पहुंची। पुलिस ने वडधामणा के पास नितिन देशमुख को गिरफ़्तार कर लिया। देशमुख क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर तक जल संघर्ष यात्रा निकाल रहे थे… इस यात्रा का ऐलान उन्होंने नागपुर स्थित महाविकास आघाड़ी की सभा के दौरान भी किया था.देशमुख के पास नागपुर में यात्रा निकलने के लिए पुलिस की अनुमति नहीं थी बावजूद इसके वो शहर के भीतर यात्रा के प्रवेश पर अड़िग थे.उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी थे.पहले तो पुलिस ने देशमुख को मानने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें जबरन धारणास्थल से उठा लिया गया.पुलिस के सामने विरोध में देशमुख ज़मीन पर सो गए जिसके बाद मजबूरन पुलिस को देशमुख के हाथ पाव पड़कर उन्हें गिरफ्तार कर अकोला की ओर रवाना कर दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button