
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
मावंडा कला गांव में बुधवार शाम 5:30 बजे एक कच्चे मकान में आग लग गई। घटना में 2 साल का मासूम जिंदा जल गया। वहीं उसे बचाने की कोशिश में उसकी मां और नानी झुलस गई। मांवडा सरपंच महावीर कुमार ने बताया गांव के रहने वाले पॉप सिंह के कच्चे मकान में शाम को आग लग गई। इस दौरान आगजनी में उसका दोहिता विकास (2) जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सरपंच ने बताया कि घर के पास के बिजल का पोल स्थित है। शाम के समय उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसकी चिंगारी छप्पर के उपर गिर पड़ी। इस दौरान आग कम होने की वजह से विकास की मां रिंकी (40) और उसकी नानी बीता देवी बाहर से मिट्टी लाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी दौरान आग घर के अंदर , रखे कपड़ों में लग गई। जिसने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि मां और नानी को अंदर जाने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान बच्चे को बचाने की कोशिश में मां रिंकी का मुंह और हाथ झुलस गए वहीं नानी बीता देवी के भी हाथ झुलस गए। वहीं आग की लपटे और परिवार का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा ने बताया कि पीड़ित परिवार एक खेत में बने छप्पर पोश मकान में रहता है। जिस दौरान आग लगी उस समय घर में केवल तीन लोग ही मौजूद थे। इस दौरान परिवार से बातचीत कर घटना स्थल का जायजा लिया है। इसके साथ ही पटवारी से मौका मुआयना करवाया जा रहा है। परिवार ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जिसमें घर में रखा कूलर, पंखा, अटैची और अनाज जलकर खाक हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

Subscribe to my channel