राजस्थानराज्य

Rajasthan News धोरीमन्ना उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा मे कार्यरत स्टेट अवार्डी वन्यजीव प्रेमी शिक्षक

बाबुराम केनावत रात के समय कुत्तों के चंगुल से हरिणी को बचाकर दिया मानवता का परिच

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर धोरीमन्ना राजस्थान

धोरीमन्ना उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा मे कार्यरत स्टेट अवार्डी वन्यजीव प्रेमी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई को हेमाराम बेनीवाल ने रात को दस बजे सूचना दी कि तीन चार कुत्तों ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक मादा हरिण को अपनी गिरफ्त मे लिया तो हरिण के रोने की आवाज सुनकर मैं घटना की ओर गया तो मेरी आवाज सुनकर कुत्ते भाग गये।पूछे जाने पर हेमाराम बेनीवाल ने बताया कि हमारे विद्यालय में कार्यरत वन्यजीव प्रेमी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से मैं प्रेरित होकर मूक प्राणियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता हूं इसी प्रेरणा ने रात को भी हरिण को बचाने के लिऐ दोङा और तुरंत प्रभाव से शिक्षक विश्नोई को फोन कर घटना की जानकारी दी तब शिक्षक विश्नोई ने तुरंत गाङी की व्यवस्था कराकर घायल मादा हरिण का रेस्क्यू कर मां अमृता देवी वन्यजीव संरक्षण संस्थान कातरला पहूंचाकर प्राथमिक उपचार कराकर मादा हरिण को संस्थान को सुपुर्द किया। मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं शिक्षक विश्नोई के सेवा कार्यों से मैं इतना प्रभावित हुआ कि मुझे भी वन्यजीव बचाने की हिम्मत पैदा हुई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button