
रिपोर्टर संजय मीणा झुंझुनू राजस्थान
फिल्मो में नही जयपुर धरातल के असली हीरो थे वीर योद्धा हिदा मीणा, बाहुबली योद्धा वीर हिदा मीणा की मोरी पहुंचे समाज के लोग मनाई जयंतीमीणा समाज के इतिहास पुरुष, बाहुबली वीर योद्धा हिदा मीणा की 335 वीं जयंती पर समाजबंधुओ ने आदिवासी श्री में सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में जयपुर परकोटे स्थित हिदाकी मोरी भोमिया मंदिर स्मारक पहुंचकर हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर किशोरपुरा ने कहा कि विश्व में महाभारत के बाद दूसरा अश्वमेघ महायज्ञ कराने का श्रेय हिदा मीणा को जाता है। हिदा मीणा ने जयपुर के राजा जयसिंह की इच्छा पूरी करने के लिए वृहद राज विष्णु की असली मूर्ति लाने के लिए दक्षिण भारत के कांचीपुरम चले गए। मीणा ने जयपुर से 1734 में महज 42 वर्ष की आयु में घोड़ों से करीबन 2700 किमी दूर कांचीपुरम चले गए थे। कांचीपुरम के राजाओं से बार बार आग्रह मूर्ति जयपुर ले जाने का किया, लेकिन विफलता मिली। इसके बाद बाहुबली योद्धा हिदा मीणा ने हजारों सैनिकों को परास्त किया और वहां मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी परिवार को साथ ले आया। हिदा ने मूर्ति को खुद की पीठ पर बांधकर ले आए थे। आज तीन शताब्दी के बाद भी इनकी वीरता का इतिहास आज भी लोग कहावतों में सुनाते और गाते हैं। हिदा मीणा की प्राचीन स्थली पर मंगलवार को मुंबई से युवा समाज सेवी मनोज मीणा कांवत,समाजसेवी अजय झरवाल एवं क्षत्रिय मीणा महासभा की टीम आर.के. मीणा आदि ने पहुँचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।335 वीं जयंती पर इतिहास के पन्नो से खबर, प्रदेश व देशभर में हुए कई आयोजनइस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के वीर, स्वतंत्रता सेनानी आदि काफी विभूतियां इतिहास में दब गए है। हिदा मीणा की 335 वीं जयंती पर समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य मीणा, अजीतगढ ने इतिहास के पन्नों को खंगालकर खबर प्रकाशित करके समाज, देश दुनिया के मध्य रखी। इसके बाद मंगलवार को देश, प्रदेश और गांव ढाणियों में भी हिदा मीणा की जयंती कार्यक्रम आयोजित हुए और वीर योद्धाओं के गाथाओं को चीर स्थाई रखने की मुहिम चली। हिदा मीणा की जयंती पर अजीतगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी चेतन कुमार मीणा ने समाज के लोगो को जागरूक कर इस बार हिदा मीणा की जयंती मनाने का आग्रह किया था । जिसके बाद क्षेत्र जिलो में सीकर में राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के बैनर के तले जिलेभर की तहसील, ग्राम इकाई ने जयंती कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा मीणा समाज स्वतंत्रता सेनानी संगठन के संयोजक विमल मीणा ने श्रीमाधोपुर (सीकर) स्थित मीणा धर्मशाला में आयोजन किया। जयपुर -सीकर सीमा पर अवस्थित अजीतगढ़ में मीणा समाज ने नगर अध्यक्ष प्रकाश मीणा, रिटायर्ड शिक्षक गोपाल मीणा, ज्ञान प्रकाश मीणा के नेतृत्व में आयोजन किए। वहीं अजीतगढ़ के झुंझार मंदिर में भेरुराम -बोदूराम भुराराम झरवाल स्मृति संस्थान ने भी जयंती मनाईजयपुर जिले के बुज मानोता, बस्सी, मानपुरा माचेड़ी आदि इलाकों में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुए।


Subscribe to my channel