
रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान
खाजूवाला केंद्रीय बस स्टैंड लाखों रुपए की लागत से बना कर तैयार हुआ मगर आज तक बस स्टैंड पर एक भी बस नहीं लगती है खाजूवाला से सूरतगढ़ हनुमानगढ़ विजयनगर गंगानगर बीकानेर को लगभग 60 से 65 बसे आती जाती है सभी बसें राजीव सर्किल से ही चलती है राजीव सर्किल के आसपास पुलिस थाना न्यायालय ग्रामपंचायत उपखंड कार्यालय होने के बावजूद आज तक इन बसों पर कोई लगाम नहीं लग रही गैर सरकारी बसें भी यहां पर सारा दिन अस्त-व्यस्त खड़ी रहती है यहां से लोगों का आना जाना भी मुश्किल होता है यात्रियों को भी यहां बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है आखिर प्रशासन क्यों नहीं इस पर कर रहा कार्यवाही बस स्टैंड की हालत दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है बस स्टैंड पर कटीली झाड़ियां और जगह-जगह कचरा भरा पड़ा है अगर सभी बसें यहां से चलने लग जाए तो यात्रियों को भी पूरी सुविधा मिलेगी और बस स्टैण्ड का भी रखरखाव होगा राजस्थान रोडवेज के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं

Subscribe to my channel