जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jammu & Kashmir News किश्तवाड़ गांव में रहस्यमय विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
किश्तवाड़ जिले के चतरू गांव में बुधवार को हुए रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चतरू गांव के सिंबल इलाके में आज एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि शुरूआती खबरों से पता चलता है कि विस्फोट सिंबल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर में हुआ। उन्होंने कहा कि दो भाई कुछ जड़ी-बूटियां लेने के लिए पास के वन क्षेत्र में गए थे, जहां उन्हें जंग लगी छड़ जैसी वस्तु मिली। उन्होंने कहा, “वे उसे अपने पास ले आए और उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की, वस्तु में विस्फोट हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे घायल हो गए।” अधिकारी ने कहा कि तथ्यों और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


Subscribe to my channel